सूचना और प्रसारण मंत्रालय
श्री वेंकैया नायडू ने ‘साथ है विश्वाहस है, हो रहा विकास है’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
प्रविष्टि तिथि:
07 JUN 2017 7:18PM by PIB Delhi
|
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले तीन वर्षों में विकास एजेंडे की दिशा में अथक प्रयास किये हैं जिनके तहत लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने के लिए विभिन्न कदम उठाये गये हैं। सरकार उभरते ‘नये भारत’ की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एक नए आंदोलन ‘विकसित भारत का निर्माण (मोदी)’ की शुरुआत हो चुकी है जो समाज के सभी तबकों में गुंजायमान हो रहा है। मंत्री महोदय ने सरोजनी नगर स्थित इंदिरा निकेतन पार्क में ‘साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस प्रदर्शनी में कुल मिलाकर 90 पैनल हैं जो विभिन्न विषयों (थीम) को कवर करते हैं। समृद्ध किसान समृद्ध राष्ट्र, जनता के लिए, जनता की, जनता द्वारा सरकार, दूरदर्शी सरकार –भारत का भविष्य सुरक्षित करना, वैश्विक व्यवस्था में भारत का उदय, नए भारत के लिए युवा शक्ति का दोहन,निर्णायक एवं साहसिक सरकार, नए भारत के लिए गांव एवं गरीब का सशक्तिकरण, महिलाओं का सशक्तिकरण, बदलाव के लिए सुधार और सबका ध्यान रखने वाली सरकार इन विषयों (थीम) में शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी डीएवीपी द्वारा आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी 5 से 7 दिनों के लिए समस्त राज्यों की राजधानियों में आयोजित की जा रही है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों (सेक्टर) में पिछले तीन वर्षों के दौरान सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को दर्शाया जा रहा है।

*****
वीके/आरआरएस/वीके – 1654
|
(रिलीज़ आईडी: 1492168)
आगंतुक पटल : 26