उप राष्ट्रपति सचिवालय

श्री पी.गोवर्धन रेड्डी के निधन पर उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति ने शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 09 JUN 2017 2:06PM by PIB Delhi

 

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति श्री मोहम्मद हामिद अंसारी ने राज्यसभा के सदस्य श्री पी.गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी राज्यसभा के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे। उन्हें तेलंगाना में किसानों के कल्याण के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति का संदेश निम्नलिखित है : -

“राज्यसभा के सदस्य और वरिष्ठ राजनेता श्री पी.गोवर्धन रेड्डी के निधन से मुझे गहरा दुःख पहुंचा है।

उनका निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। श्री रेड्डी 2012 से राज्यसभा के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे। जिन्होंने उनके साथ काम किया है, उन्हें उनकी मौजूदगी खलेगी। श्री रेड्डी को तेलंगाना में किसानों के कल्याण के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों को अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और देशवासियों के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

*****

वीके/एएम/डीए 1676


(रिलीज़ आईडी: 1492345) आगंतुक पटल : 26