राष्ट्रपति सचिवालय

पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 09 JUN 2017 4:53PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस (10 जून, 2017) की पूर्व संध्या पर वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है।

पुर्तगाली गणराज्य के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति महोदय ने कहा, "मैं पुर्तगाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत की सरकार, भारतीय जनता और अपनी ओर से बेहद उल्लास के साथ शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

भारत और पुर्तगाल हमेशा से अपने गर्मजोशी वाले और दोस्ताना संबंधों का आनंद उठाते रहे हैं, जिनका नाता ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से भी है। इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की भारत यात्रा ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और सक्रिय किया गया है। हमें आशा है कि दोनों देश आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे और द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

महामहिम कृपया करके अपने अच्छे स्वास्थ्य और पुर्तगाल के लोगों की प्रगति व समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।

*****

वीके/पीवी/डीए- 1682 


(रिलीज़ आईडी: 1492396) आगंतुक पटल : 27