कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
खरीफ के मौसम में फसल बुवाई रकबा की प्रारंभिक रिपोर्ट
खरीफ फसलों का बुवाई रकबा अभी तक 81.33 लाख हेक्टेयर
प्रविष्टि तिथि:
09 JUN 2017 6:24PM by PIB Delhi
|
|
खरीफ के मौसम में फसल बुवाई की प्रारंभिक रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। राज्यों से मिली रिपोर्टों के मुताबिक 9 जून, 2017 तक खरीफ फसलों का कुल बुवाई रकबा 81.33 लाख हेक्टेयर तक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 72.31 लाख हेक्टेयर रहा था।
यह जानकारी दी गई है कि 5.51 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि 1.64 लाख हेक्टेयर में दलहन, 47.39 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 14.06 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।
अब तक हुई बुवाई का रकबा और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई के रकबे का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-
लाख हेक्टेयर
|
फसल
|
2017-18 में बुवाई रकबा
|
2016-17 में बुवाई रकबा
|
|
धान
|
5.51
|
4.52
|
|
दलहन
|
1.64
|
1.20
|
|
मोटे अनाज
|
4.59
|
3.89
|
|
तिलहन
|
1.27
|
0.94
|
|
गन्ना
|
47.39
|
44.82
|
|
जूट एवं मेस्ता
|
6.88
|
7.07
|
|
कपास
|
14.06
|
9.88
|
|
कुल
|
81.33
|
72.31
|
*****
वीके/पीवी/डीए- 1686
|
(रिलीज़ आईडी: 1492445)
आगंतुक पटल : 28