वित्त मंत्रालय
पीएफआरडीए ने फिक्की के सहयोग से अहमदाबाद में कंपनियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर कार्यशाला आयोजित की
पीएफआरडीए ने फिक्की के सहयोग से अहमदाबाद में कंपनियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर कार्यशाला आयोजित की
प्रविष्टि तिथि:
09 JUN 2017 9:17AM by PIB Delhi
|
|
कंपनियों के बीच राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर एनपीएस कार्यशालाएं आयोजित करने का क्रम शुरू किया है। आज भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के महासंघ (फिक्की) की गुजरात राज्य परिषद के सहयोग से अहमदाबाद में एक कॉरपोरेट बैठक आयोजित की गई।
पीएफआरडीए के डिप्टी महाप्रबंधक श्री अखिलेश कुमार ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए दुनिया भर में दीर्घायु परिदृश्य और वृद्धावस्था में पेंशन की जरूरत के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेंशन के महत्व से अवगत होना चाहिएं। उन्होंने इस अवसर पर एनपीएस के बारे में भी सटीक जानकारी दी।
9 जून, 2017 तक 3593 पंजीकृत कंपनियों के 6.09 लाख से ज्यादा कर्मचारी एनपीएस कॉरपोरेट मॉडल के तहत एनपीएस से जुड़ चुके हैं। एनपीएस- ऑल सिटीजन मॉडल के तहत 4.62 लाख से ज्यादा सदस्य एनपीएस से जुड़ चुके हैं। एनपीएस और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के सदस्यों की संख्या 1.60 करोड़ के पार चली गई है और प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 1,87,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गई हैं।

लगभग 50 कंपनियों के 80 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर पीएफआरडीए के अधिकारियों ने एनपीएस पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
***
वीके/आरआरएस/सीएल -1692
|
(रिलीज़ आईडी: 1492473)
आगंतुक पटल : 27