सूचना और प्रसारण मंत्रालय
केन्द्रीय शहरी विकास,आवास, शहरी गरीबी उपशमन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम.वेंकैया नायडू ने डॉ.नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
12 JUN 2017 2:40PM by PIB Delhi
केन्द्रीय शहरी विकास,आवास, शहरी गरीबी उपशमन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम.वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य डॉ.नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री नायडू ने कहा कि डॉ. रेड्डी तेलगू साहित्य के एक जानी मानी हस्ती थे। वो तेलगू भाषा के प्रख्यात विद्वान थे और एक विख्यात कवि भी थे। उनके लेखन में लोगों को लंबे समय तक मंत्रमुग्ध किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू ने कहा की उनके निधन से ना सिर्फ तेलगू साहित्य बल्कि भारतीय साहित्य जगत को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके अमूल्य योगदान का सदैव स्मरण किया जायेगा। संसद सदस्य के रूप में डॉ. रेड्डी ने राज्यसभा में कई रचनात्मक सुझाव दिए। मैं डॉ. सी.नारायण रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त करता हूं और उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
*****
वीके/एजे / पीबी-1694
(रिलीज़ आईडी: 1492531)
आगंतुक पटल : 26