प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने विख्‍यात तेलगू कवि, गीतकार और लेखक श्री सी. नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2017 7:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विख्‍यात तेलगू कवि, गीतकार और लेखक श्री सी. नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – ‘‘श्री सी. नारायण रेड्डी के निधन से साहित्‍य जगत को भारी क्षति पहुंची है। उनकी कृतियां पीढि़ओं तक लोगों पर अपनी छाप छोडेंगी। मैं इस दु:ख की घड़ी में श्री सी. नारायण रेड्डी के परिवारजनों और शुभ-चिन्‍तकों के साथ हूं।’’

 

****

 

AKT/SH/SKS/Tara


(रिलीज़ आईडी: 1492620) आगंतुक पटल : 29