उप राष्ट्रपति सचिवालय

अभिनव तथा महत्वकांक्षी अभियान ‘अनुयात्रा’ के लिए दिव्यांग बच्चे सर्वश्रेष्ठ अम्बेसडर बन सकते हैं: उप राष्ट्रपति

केरल सरकार के ‘अनुयात्रा’ अभियान के अंतर्गत एमपावर कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2017 6:40PM by PIB Delhi

भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे, विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों के लिए अभिनव तथा महत्वकांक्षी अभियान ‘अनुयात्रा’ अथवा मिलकर चलो अभियान के लिए सर्वश्रेष्ठ अम्बेसडर बन सकते हैं। वह आज तिरुवंनतपुरम में केरल सरकार के ‘अनुयात्रा’ अभियान के अन्तर्गत एम पावर कार्यक्रम की शुरुआत के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल, न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्री पी सदाशिवम, केरल के मुख्यमंत्री श्री पिन्नाराई विजयन, स्वास्थ्य एंव सामाजिक न्याय मंत्री, केरल सरकार श्रीमती के के शैलजा टीचर, तिरुवंनतपुरम के मेयर श्री वी के प्रशांत तथा अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व को यह संदेश देने का एक सृजनात्मक तरीका है कि यह बच्चे दिव्यांग नहीं हैं बल्कि विशिष्ट रूप से समर्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विशिष्ट जरुरतों वाले व्यक्तियों तथा उनके संगठन और देख रेख के लिए सामाजिक जागृति हेतु निधियों का आवंटन तथा उपयोग अपर्याप्त रहा है।   

वीके/जेडी/एल- 1715


(रिलीज़ आईडी: 1492685) आगंतुक पटल : 52