रक्षा मंत्रालय
मेक्सिको के नौसेना पोत कॉटेमोक के चालकदल के लिए तलाश और बचाव (एसएआर) अभियान
प्रविष्टि तिथि:
12 JUN 2017 6:41PM by PIB Delhi
| |
|
|
भारतीय नौसेना को 11 जून, 2017 को अपराह्न 1400 बजे गोवा के पश्चिम में लगभग 560 समुद्री मील पर मेक्सिको की नौसेना के प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) कॉटेमोक से एक महिला कैडेट के गिरने की सूचना मिली। भारतीय नौसेना ने इस कैडेट के लिए तलाश-बचाव अभियान आरंभ किया है। यह भी जानकारी मिली है कि जब वह महिला पोत से गिरी तो उसने जीवन रक्षा उपकरण धारण नहीं कर रखा था।
सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 11 जून, 2017 और 12 जून, 2017 को क्रमशः रात्रि 9.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक और प्रातः 6.30 बजे से 10.30 बजे तक तलाश और बचाव अभियान के लिए बोइंग पी8आई विमान ने उड़ान भरी। भारतीय पोत तेज, जो पोर्ट लुइस (मॉरीशस) से मुम्बई जा रहा था, का मार्ग बदला गया जिसके 12 जून, 2017 को 6 बजे उस क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त तलाश और बचाव अभियान के लिए भारतीय पोत मैसूर (जिस पर दो हेलिकॉप्टर हैं) को 12 जून, 2017 को मुम्बई से रवाना किया गया है जिसके 13 जून, 2017 को सायं 8.00 बजे उस क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। अभी तक महिला कैडेट के दिखाई देने/मिलने में कोई सफलता नहीं मिली है।
मेक्सिको पोत 21 से 26 जून, 2017 तक मुम्बई की यात्रा पर है। यह पोर्ट सईद, मिस्र बंदरगाह से आया था और आगे उसे सिंगापुर जाना है।
***
वीके/पीसी/एलएन-1714
|
(रिलीज़ आईडी: 1492686)
आगंतुक पटल : 36