प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में भूस्खलन के कारण लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
13 JUN 2017 11:50PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश में भूस्खलन के कारण लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। बांग्लादेश के साथ भारत की एकजुटता दर्शाते हुए प्रधानमंत्री ने आवश्यकतानुसार स्थानीय तलाशी अभियान और बचाव के प्रयासों में सहायता के लिए भारत की मुस्तैदी से अवगत कराया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “बांग्लादेश में भूस्खलन के कारण लोगों के मारे जाने से दु:खी हूं। मृत लोगों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और घायल लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।
भारत बांग्लादेश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। हम आवश्यकतानुसार स्थानीय तलाशी अभियान और बचाव अभियान में सहायता के लिए तैयार है।”
*****
AKT/HS/SKS
(रिलीज़ आईडी: 1492764)
आगंतुक पटल : 25