वित्‍त मंत्रालय

वित्त, कॉरपोरेटर अफेयर्स और रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली कोरिया गणतंत्र की राजधानी सियोल पहुंचे; कोरिया के नव नियुक्त उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री किम डोंग-योन के साथ पांचवी भारत-कोरिया वित्त वार्ता की सह अध्यक्षता की

प्रविष्टि तिथि: 14 JUN 2017 8:52PM by PIB Delhi

 

 

  अनिश्चितता और बढ़ते संरक्षणवाद के खतरे के बीच दोनों पक्ष अन्य मुद्दों सहित निवेश को बढ़ाने, आधारभूत ढांचे के विकास को समर्थन और द्विपक्षीय व्यापार पर सहमत हुए 

 

वित्त, कॉरपोरेटर अफेयर्स और रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली आज कोरिया गणतंत्र की 4 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में राजधानी सियोल पहुंचे। आगमन के बाद श्री जेटली ने कोरिया के नव नियुक्त उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री किम डोंग-योन के साथ पांचवी भारत-कोरिया वित्त वार्ता की सह अध्यक्षता की। श्री किम डोंग-योन ने कहा कि भारत के वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली उनके कार्यकाल के दौरान कोरिया का दौरा करने वाले पहले विदेशी प्रतिनिधि हैं। श्री किम डोंग-योन ने जोर देते हुए कहा कि कोरिया की नई सरकार भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में दोनों ही मंत्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की समीक्षा की। अनिश्चितता और बढ़ते संरक्षणवाद के खतरे के बीच दोनों नेताओं ने अन्य मुद्दों सहित निवेश को बढ़ाने, आधारभूत ढांचे के विकास को समर्थन और द्विपक्षीय व्यापार की तत्काल आवश्यकता पर सहमति जताई। विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत ने कोरिया को अपनी पूंजी और तकनीक को भारत में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और दक्षिण कोरिया ने अपने आर्थिक साझेदारी में विविधता लाने के लिए भारत को भी प्रस्ताव दिया है।

दोनों ही पक्षों के बीच भारत में आधारभूत परियोजनाओं के समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जिनमें से 9 अरब डॉलर का ऋण रियायती दर पर देने और एक अरब डॉलर विकास परियोजनाओं के लिए है। इससे पहले वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली ने कोरिया के रक्षा मंत्री जनरल हान मिन कू से भी मुलाकात की।

  

***

वीके/एके/बीपी/सीएस-1737


(रिलीज़ आईडी: 1492840) आगंतुक पटल : 34