प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री को मोतियों से बनी कलाकृति भेंट की
प्रविष्टि तिथि:
15 JUN 2017 4:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज मोतियों से बनी एक अनोखी कलाकृति भेंट की गई। उस कलाकृति पर भारत के मानचित्र और प्रधानमंत्री की छवि को चित्रित किया गया है।
छवि की सृजक सुश्री खुशबू आकाश दावड़ा के अनुसार, इस कलाकृति में पांच लाख से अधिक मोतियों का इस्तेमाल किया गया है। साथा ही उन्हें जोड़ने के लिए 10 किलोमीटर लंबे धागे का भी इस्तेमाल किया गया है। सात फुट लंबी और सात फुट चौड़ी इस कलाकृति को तैयार करने में 850 घंटे लगे।
राजकोट के सांसद श्री मोहनभाई कुंदरिया इस अवसर पर मौजूद थे।
*****
AKT/HS/SKC
(रिलीज़ आईडी: 1493005)
आगंतुक पटल : 30