राष्ट्रपति सचिवालय
आइसलैंड के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2017 4:42PM by PIB Delhi
आइसलैंड के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश
|
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आइसलैंड के राष्ट्रीय दिवस (17 जून, 2017) के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं।
आइसलैंड के राष्ट्रपति महामहिम श्री गुडनी जोहांसन को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘सरकार की तरफ से, भारत के नागरिकों और मेरी तरफ से यह बेहद खुशी की बात है कि आइसलैंड के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मैं आपको और आइसलैंड की जनता को शुभकामनाएं दे रहा हूं।
भारत और आइसलैंड के आपसी रिश्तें साझा हितों और साझा मूल्यों पर आधारित है और मुझे उम्मीद कि दोनों देशों के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर आने वाले वर्षों में हम साथ-साथ काम जारी रखेंगे तथा इन रिश्तों में और गहराई आएगी।
इस अवसर पर मैं आपको, आपके अच्छे स्वाथ्य तथा आइसलैंड के लोगों के लगातार विकास और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’
***
वीके/ksकेजी/सीएल–1758 |
(रिलीज़ आईडी: 1493075)
आगंतुक पटल : 33