गृह मंत्रालय

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने फोन पर गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को दार्जिलिंग की स्थिति की जानकारी प्रदान की।

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2017 6:59PM by PIB Delhi

 


 

 श्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 
 

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने फोन पर गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह को दार्जिलिंग की स्थिति की जानकारी प्रदान की।

श्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग और निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि किसी को भी हिंसा पर उतारू नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हिंसा से किसी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता। उन्‍होंने कहा कि आपसी बातचीत से हर समस्‍या का समाधान किया जा सकता है।

   ***

 

 वि.कासोटिया/आरएसबी/पीबी


(रिलीज़ आईडी: 1493130) आगंतुक पटल : 32