प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2017 8:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी का निधन मेरे लिए व्‍यक्तिगत क्षति है। मैं अपने जीवन के काफी महत्‍वपूर्ण काल के दौरान उनके साथ रहा था।

 

स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी अपार ज्ञान और पांडित्‍य से ओतप्रोत थे। उनके अनुकरणीय व्‍यक्तित्‍व को पीढि़यों तक याद किया जाएगा।

 

जब कभी मैं कोलकाता का दौरा करूंगा, मुझे हमेशा स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी के आशीर्वाद की तलाश रहेगी।

 

स्‍वामी विवेकानंद द्वारा स्‍थापित रामकृष्‍ण मिशन के अध्‍यक्ष के रूप में स्‍वामी आत्‍मस्‍थानंद जी ने अथक काम किया और इसके प्रभाव को वैश्विक स्‍तर पर फैलाया।'

***

AKT/SH/RK/SKC


(रिलीज़ आईडी: 1493159) आगंतुक पटल : 32