रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2017 मनाया
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2017 2:27PM by PIB Delhi
रेल मंत्रालय ने आयुष मंत्रालय ने निर्देशो के अनुरूप 21 जून,2017 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया।
केंद्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मुंबई के बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ योग सत्र में भागीदारी की। श्री प्रभु ने मुंबई में नालंदा आडिटोरियम,एसआईएमएसआर भवन, सौमाया कैंपस,विद्याविहार में भी योग सत्र में भागीदारी की।
नई दिल्ली स्थित रेल भवन मुख्यालय में भी मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रशिक्षक श्री चक्रधर कुशवाहा के निर्देश में योग सत्र का आयोजन किया।कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री ए.के. मित्तल,अन्य बोर्ड सदस्यो और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ सदस्यो ने भी भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन क्षेत्रीय रेलवे मुख्यालयो,डिवीजन रेल मुख्यालय,उत्पादन इकाई मुख्यालय, रेल प्रशिक्षण संस्थान और केंद्र एवं अन्य सभी रेल संस्थानो में भी योग दिवस का आयोजन किया गया।
*****
वीके/एजे/एसएस- 1802
(रिलीज़ आईडी: 1493448)
आगंतुक पटल : 31