विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

सान डिएगो, अमरीका में जैव प्रौद्योगिकी नवाचार संगठन के अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में भारतीय पवेलियन 

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2017 3:53PM by PIB Delhi

 


 

         विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्‍वी विज्ञान राज्‍य मंत्री श्री वाई.एस. चौधरी ने सान डिएगो में जैव प्रौद्योगिकी नवाचार संगठन (बीआईओ) के अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया।

    भारतीय पवेलियन की विषय वस्‍तु में मेक इन इंडिया पर जोर दिया गया है। श्री चौधरी ने पवेलियन का उद्धाटन करने हुए कहा कि बीआईओ के दौरान हुए सकारात्‍मक विचार विमर्श से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय स्‍टार्ट अप कंपनियों के लिए अनेक नये अवसर खुलेंगे और भारतीय जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतर्राष्‍ट्रीय साझेदारों का विश्‍वास बढ़ेगा। भारतीय पवेलियन में 30 से अधिक स्‍टार्ट अप कंपनियां, राज्‍य सरकारें, बायो टैक पार्क और अनुसंधान संस्‍थानों को प्रदर्शित किया गया है।

   बीआईओ ने 60 से अधिक देशों के 15000 प्रतिनिधियों को आकर्षित किया है और एक ही स्‍थान पर वैश्विक अवसर प्रदान किये हैं।

 

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/jun/i201762101.jpg                 http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/jun/i201762102.jpg

 

 

     विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री ने 60 पृष्‍ठों की एक इंडिया बायोटैक हैंडबुक 2017 जारी की, इसमें भारत की 42 अरब डॉलर की तेजी से बढ़ती जैव अर्थव्‍यवस्‍था की ताकत को दर्शाया गया है।

***

वीके/केपी/वाईबी-1806

 


(रिलीज़ आईडी: 1493464) आगंतुक पटल : 38