पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
पर्यावरण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2017 6:38PM by PIB Delhi
|
|
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के करीब 100 अधिकारियों ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में भाग लिया।
इस अवसर पर योग के तीन सत्र आयोजित किये गये। इनमें पहला सत्र वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के लिए और अन्य सत्र मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के लिए था।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सत्र
इस अवसर पर मंत्रालय ने महिलाओं के लिए अलग योग सत्र आयोजित किया।

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र
योग सत्र का संचालन शांति कुंज, हरिद्वार के योग गुरु श्री जयराम मोटलानी और श्री जमना प्रसाद साहू ने किया।
***
वीके/केपी/वाईबी-1815
|
(रिलीज़ आईडी: 1493488)
आगंतुक पटल : 34