रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने परियोजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए राज्य सरकार के साथ तालमेल व्यवस्था को मजबूत बनाया
प्रविष्टि तिथि:
28 JUN 2017 4:02PM by PIB Delhi
| |
|
रेल परियोजनाओं को गति देने तथा तेजी से परियोजना लागू करने के लिए राज्य सरकार के साथ तालमेल के लिए रेल मंत्रालय रेलवे तथा संबंधित राज्य सरकारों के नोडल/समन्वय अधिकारियों की प्रणाली पर काम कर रहा है। रेल मंत्रालय के अनुरोध पर अधिकतर राज्यों ने अपने प्रतिनिधि मनोनीत किए है ताकि आपसी तालमेल के विभिन्न समस्याओं का निदान किया जा सके और राज्यों में रेल परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी की जा सके।
राज्यों के प्रतिनिधि एलाइनमेंट, भूमि अधिग्रहण, वानिकी तथा वन्य जीव मंजूरी, कानून और व्यवस्था की समस्या, रोड ओवर ब्रिज तथा अंडर ब्रिज, इलेक्ट्रीकल लाइनों में बदलने, नहर क्रॉसिंग, परियोजना धन पोषण तथा रुचि वाली पार्टियों की पहचान जैसे विषयों पर रेल अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर रहे हैं।
समन्वय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नोडल अधिकारी प्रत्येक राज्य के लिए क्षेत्रीय रेल से नामित किए गए है। समन्वय आवश्यकता वाली परियोजनाओं को चिन्हित करने में उनकी भूमिकाएं तथा राज्य सरकार और रेल अधिकारियों के साथ तालमेल करने का दायित्व है।
रेल मंत्रालय में होने वाली बैठकों से आई सूचना प्रदान करने के लिए प्रत्यके राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश के लिए रेल बोर्ड में नोडल अधिकारियों को मनोनीत किया गया है ताकि रेल से संबंधित विभिन्न मांगों की अध्ययन स्थिति की जानकारी मिले सके और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी हो।
***
वीके/एजी/डीके-1862
|
(रिलीज़ आईडी: 1493929)
आगंतुक पटल : 33