गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक को केंद्रीय सहायता पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की
प्रविष्टि तिथि:
29 JUN 2017 1:06PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2016-17 के लिए कर्नाटक में रबी की फसल के लिए सूखे की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय सहायता के मुद्दे पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में केंद्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले और रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने बैठक में भाग लिया।
समिति ने कर्नाटक के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाली केंद्रीय मंत्रियों की समिति की रिपोर्ट पर आधारित प्रस्ताव का निरीक्षण किया। उच्च स्तरीय समिति ने कर्नाटक को राष्ट्रीय आपदा राहत निधि से 795.54 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने की अनुमति प्रदान की।
***
वीके/एजे/एमएस–1885
(रिलीज़ आईडी: 1494034)
आगंतुक पटल : 32