राष्ट्रपति सचिवालय

कांगो के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2017 4:02PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कांगो गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस (30 जून, 2017) की पूर्व संध्या पर वहां के लोगों और सरकार को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। 

     कांगो के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोसेफ कबिला कबांगे को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा “भारत सरकार और भारत के नागरिकों की ओर से आपको और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के नागरिकों को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

     पिछले कुछ वर्षों के दौरान हमारे द्विपक्षीय सहयोग में बेहद मजबूती आई है और हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में भारत और कांगों के मैत्रीपूर्ण संबंध जारी रहेंगे तथा और भी मजबूत होंगे।

     महामहिम इस अवसर पर आपके स्वास्थ्य एवं कुशलता तथा लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के नागरिकों की समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

***

वि.कासोटिया/केजे-1886


(रिलीज़ आईडी: 1494070) आगंतुक पटल : 34