गृह मंत्रालय

कर्नाटक को केंद्रीय मदद प्रदान करने के लिए गृहमंत्री ने उच्‍च स्‍तरीय समिति की बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2017 4:40PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज 2016-17 के दौरान कर्नाटक में पड़े सूखे (रबी) के मद्देनजर राज्‍य को केंद्रीय सहायता प्रदान करने के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय समिति (एचएलसी) की बैठक की अध्‍यक्षता की।

बैठक में केंद्रीय वित्‍त, कॉर्पोरेट मामले तथा रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली और कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने भी भाग लिया। इस अवसर पर गृह, वित्‍त और कृषि मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान समिति ने अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम की उस रिपोर्ट के बारे में चर्चा की गई, जिसने सूखा प्रभावित राज्‍य कर्नाटक का दौरा किया था। उच्‍च स्‍तरीय समिति ने राष्‍ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से कर्नाटक को 795.54 करोड़ रुपये की सहायता देने की मंजूरी दे दी है।

 

*****

 

वीके/केजे/एसकेपी – 1892


(रिलीज़ आईडी: 1494086) आगंतुक पटल : 25