कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
सचिव (पी) श्री बी. पी. शर्मा ने डीओपीटी परिसर में कंपोस्ट कूड़ेदान लगवाए
कंपोस्ट कूड़ेदान जैविक वनस्पति अपशिष्ट/कूड़े के जैविक खाद के रूप में परिवर्तित करते हैं
प्रविष्टि तिथि:
30 JUN 2017 6:20PM by PIB Delhi
| |
|
आज, सचिव (कार्मिक) श्री बी. पी. शर्मा ने स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के परिसरों में कंपोस्ट कूड़ेदान लगाए। नार्थ ब्लाक परिसर में डीओपीटी कैंटीन में 5 कंपोस्ट कूड़ेदान (मिट्टी के पात्र) लगाए गए हैं।
कंपोस्ट कूड़ेदानों का उपयोग कैंटीन रसोई के वनस्पति अपशिष्ट/ कूड़े को अपघटन (डीकम्पोज़िशन) प्रक्रिया के द्वारा जैविक खाद बनाने में किया जाता है। खाद बनाने की प्रक्रिया प्राकृतिक, किफायती तथा फायदेमंद है।
इस अवसर श्री शर्मा ने कहा कि कैंटीन से अत्याधिक मात्रा में निकलने वाले जैविक अपशिष्ट को व्यापक स्तर पर उपयोगी बनाने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
श्री शर्मा उपयुक्त अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डीओपीटी के कार्यालयों में विभिन्न स्थानों पर नीले और हरे रंग के 10 कूड़ेदान लगाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। नीले रंग के कूड़ेदान में गीला तथा हरे रंग के कूड़ेदान में सूखा अपशिष्ट पदार्थ डाला जाएगा।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने स्वच्छता पखवाड़े (16 – 30 जून, 2017) के दौरान पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आवंटित अनेक कार्य किए गए। विगत पखवाड़े में विभाग ने अनेक स्वच्छता कार्य किए। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान डीओपीटी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।
*****
वीके/पीसी/सीएस–1912 |
(रिलीज़ आईडी: 1494234)
आगंतुक पटल : 48