राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति ने अकेडमी ऑफ फाइन  आर्ट्स, कोलकाता में कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उन्‍होंने दो कॉफी टेबल पुस्‍तकें भी प्राप्‍त की

प्रविष्टि तिथि: 30 JUN 2017 7:30PM by PIB Delhi

 

 

 

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज (30 जून, 2017) अकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, कोलकाता में कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्‍होंने पश्‍चिम बंगाल के राज्‍यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी से दो कॉफी टेबल पुस्‍तकों ‘इमेजेस एंड इम्‍प्रेशंस- प्रोफाइल एंड परसोना ऑफ प्रणब मुखर्जी’ और ‘प्रणब मुखर्जी 100 फ्रेम्‍स’ की पहली प्रति भी प्राप्‍त की, जिन्‍होंने औपचारिक रूप से इन पुस्‍तकों का विमोचन किया था।

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन में एक मंत्री, संसद सदस्‍य और राष्‍ट्रपति के रूप में उन्‍हें राजनीतिक साथियों, संसद सदस्‍यों और देश के लोगों से अपार प्रेम मिला है।      

 

  

वीके/एमके/एसकेपी – 1920


(रिलीज़ आईडी: 1494245) आगंतुक पटल : 35