सूचना और प्रसारण मंत्रालय

श्री नरेन्‍द्र कुमार सिन्‍हा ने सूचना और प्रसारण सचिव पद का कार्यभार संभाला 

प्रविष्टि तिथि: 30 JUN 2017 8:02PM by PIB Delhi
 

आईएएस श्री अजय मित्‍तल का तबादला होने पर बिहार कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री नरेन्‍द्र कुमार सिन्‍हा ने आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाला लिया। इससे पहले श्री सिन्‍हा संस्‍कृति मंत्रालय, भारत सरकार में सचिव थे।

 

 

35 वर्ष से अधिक कार्यकाल के दौरान श्री सिन्‍हा ने राज्‍य और केंद्र सरकार में जमीनी स्‍तर से लेकर उच्‍च स्‍तर तक कई पदों पर कार्य किया है। संस्‍कृति मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्य करने से पहले श्री सिन्‍हा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार में प्रमुख सचिव थे। वह भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्‍च शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर भी रहे थे।

श्री सिन्‍हा ने आईआईएससी बेंगलुरु से एमई (इलेक्‍ट्रिकल डिग्री) हासिल की है। उन्होंने सदर्न क्रोस यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया से एमबीए किया है।

 

वीके/एमके/एसकेपी – 1923


(रिलीज़ आईडी: 1494252) आगंतुक पटल : 26