राष्ट्रपति सचिवालय

खेल मंत्री विजय गोयल ने आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान की टीम पर जीत के लिए बधाई दी।

प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2017 2:30PM by PIB Delhi
 

 युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने आईसीसी महिला विश्व कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

श्री गोयल ने कहा कि पाकिस्तान की टीम को मात्र 74 रन पर समेटना और 95 रन से मैच जीतना भारतीय टीम की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कप्तान मिताली राज और टीम के अन्य सदस्यों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम के प्रत्येक सदस्य ने अपना उत्कृष्ट योगदान किया।

 वि.कासोटिया/आरएसबी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 1494361) आगंतुक पटल : 48