राष्ट्रपति सचिवालय

अमरीका के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश 

प्रविष्टि तिथि: 03 JUL 2017 4:27PM by PIB Delhi

 


 
भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने अमरीका के स्वतंत्रता दिवस (जुलाई 4, 2017) की पूर्व संध्या पर अमरीका की सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं और बधाई दी है। 

अमरीका के राष्ट्रपति महामहिम श्री डॉनल्ड जे. ट्रम्प को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि ‘‘मैं भारत सरकार और देश के लोगों की ओर से महामहिम, अमरीकी सरकार और जनता को आपके राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। 

हमारे दोनों राष्ट्रों, दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, के बीच सामरिक भागीदारी, साझा मूल्यों और कार्यनीतिक हितों की बढ़ती समाभिरूपता पर आधारित है। आज, हमारी बहु-पक्षीय कार्यनीतिक भागीदारी मानव जीवन के लगभग सभी पहलुओं में व्याप्त हो चुकी है और वह वैश्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

भारत अमरीका के साथ संबंधों के विस्तार और उन्हें अधिक गहरा बनाने को उच्च प्राथमिकता देता है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमरीका की यात्रा की और आपके साथ विचार-विमर्श किया। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में दोनों देश आपसी हित के लिए सहयोग के अवसरों का लाभ उठाएंगे। 

मैं इस अवसर पर आपके अच्छे स्वास्थ्य और अमरीका के लोगों की निरंतर प्रगति तथा खुशहाली की कामना करता हूं।’’ 

वि.कासोटिया/आरएसबी/आरके

(रिलीज़ आईडी: 1494374) आगंतुक पटल : 48