रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने ओडिशा में जेपोर एवं नवरंगपुर के बीच नई बड़ी रेल लाइन को मंजूरी दी 

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2017 4:41PM by PIB Delhi

बजट 2016-17 में की गई घोषणा के अनुरूप रेल मंत्रालय ने ओडिशा में जेपोर एवं नवरंगपुर के बीच नई बड़ी रेल (बीजी) लाइन को मंजूरी दे दी है। नई बीजी लाइन की कुल लंबाई 38  किलोमीटर है। इस परियोजना पर 747.91 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना तीन वर्षों में पूरी होगी। इस परियोजना को लागत में हिस्सेदारी के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा (जीबीएस के तहत रेल मंत्रालय द्वारा 50 प्रतिशत राशि और उड़ीसा सरकार द्वारा 50 प्रतिशत राशि मुहैया कराई जाएगी)।

यह परियोजना पश्चिमी उड़ीसा के नवरंगपुर जिले को कोट्टावालसा-किरान्दुल लाइन पर अवस्थित मौजूदा स्टेशन जेपोर को आपस में जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह रेल लाइन महत्वपूर्ण शहरों यथा कोरापुट, जेपोर, जगदलपुर एवं दांतेवाड़ा को कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी। इतना ही नहीं, यह रेल लाइन नवरंगपुर को जूनागढ़/कालाहांडी जिले से जोड़ने के लिहाज से भी उपयोगी है। इस रेल लाइन से ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश के कई अन्य स्थानों की दूरी भी घट जाएगी।

इसके अलावा, ओडिशा सरकार जमीन की पूरी लागत के साथ-साथ परियोजना की निर्माण लागत के 50 प्रतिशत हिस्से को भी वहन करेगी।

नई बड़ी रेल लाइन की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया हैः   

 जेपोर एवं नवरंगपुर के बीच नई बड़ी रेल लाइन का निर्माण (38 किलोमीटर)

परियोजना का नाम

जेपोर एवं नवरंगपुर के बीच नई बीजी रेल लाइन

लंबाई

38 किलोमीटर

लागत

747.91 करोड़ रुपये  

पूरी होने की लागत

791.47 करोड़ रुपये  

पूरी होने की अवधि

3 वर्ष 

वित्तपोषण का तरीका

लागत में हिस्सेदारी के आधार पर (जीबीएस के तहत रेल मंत्रालय द्वारा 50 प्रतिशत राशि और उड़ीसा सरकार द्वारा 50 प्रतिशत राशि मुहैया कराई जाएगी)  

राज्य/कनेक्टिविटी वाले जिले

ओडिशा /कोरापुट एवं नवरंगपुर

पृष्ठभूमि

 यह परियोजना पश्चिमी उड़ीसा के नवरंगपुर जिले को कोट्टावालसा-किरान्दुल लाइन पर अवस्थित मौजूदा स्टेशन जेपोर को आपस में जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह रेल लाइन महत्वपूर्ण शहरों यथा कोरापुट, जेपोर, जगदलपुर एवं दांतेवाड़ा को कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी। इतना ही नहीं, यह रेल लाइन नवरंगपुर को जूनागढ़/कालाहांडी जिले से जोड़ने के लिहाज से भी उपयोगी है। इस रेल लाइन से ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश के कई अन्य स्थानों की दूरी भी घट जाएगी।

इसके अलावा, ओडिशा सरकार जमीन की पूरी लागत के साथ-साथ परियोजना की निर्माण लागत के 50 प्रतिशत हिस्से को भी वहन करेगी।  

परिणाम

परियोजना पूरी हो जाने के बाद यह महत्वपूर्ण रेल लाइन पश्चिमी ओडिशा के नवरंगपुर जिले (जो रेल लाइन से जुड़ा हुआ नहीं है) को कोट्टावालसा-किरान्दुल लाइन पर अवस्थित मौजूदा स्टेशन जेपोर से कनेक्ट कर देगी। अतः इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण शहर यथा कोरापुट, जेपोर, जगदलपुर और दांतेवाड़ा भी इससे जुड़ जाएंगे। यह रेल लाइन नवरंगपुर को जूनागढ़/कालाहांडी से भी जोड़ देगी और इसके परिणामस्वरूप ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश के कई अन्य स्थानों की दूरी भी घट जाएगी। इसके अलावा, इस रूट पर पड़ने वाले विभिन्न गांवों से अनेक वस्तुओं यथा मक्का, चावल, उर्वरक, सीमेंट, गेहूं, पीओएल इत्यादि की ढुलाई होने की आशा है।

  ***

वीके/आरआरएस/डीएस-1940

(रिलीज़ आईडी: 1494479) आगंतुक पटल : 33