राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति का वेनेजुएला के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर संदेश 

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2017 5:15PM by PIB Delhi

 

 

 
राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने वेनेजुएला के राष्‍ट्रीय दिवस (5 जुलाई, 2017) की पूर्व संध्‍या के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति महामहिम निकोलस मदुरो मोरोस को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘भारत सरकार, यहां के लोगों और मेरी ओर से वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे अति प्रसन्‍नता हो रही है।

भारत और वेनेजुएला के बीच के पारंपरिक नजदीकी संबंध हाल के वर्षों में और सुदृढ़ हुए हैं। नियमित द्विपक्षीय यात्राओं से हमारे आर्थिक संबंध विशेष रूप से ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक बढे हैं। मुझे विश्‍वास है कि आगामी वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे।

इस अवसर पर मैं आपके कल्‍याण और प्रसन्‍नता तथा वेनेजुएला के मित्रवत लोगों की समृद्धि और प्रगति की कामना करता हूं।’ 
 

 

*****

 

वीके/केजे/वाईबी-1942

(रिलीज़ आईडी: 1494492) आगंतुक पटल : 48