वित्‍त मंत्रालय

जीएसटी की मास्टर क्लास का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2017 10:13AM by PIB Delhi

केंद्र सरकार के अंतर्गत राजस्व विभाग और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड( सीबीईसी) 6 दिनो तक जीएसटी की मास्टर क्लास का आयोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार करेगा-

 

 क्रम संख्या

विषय

दिनांक और समय

 

 

हिंदी

अंग्रेजी

1

पंजीकरण और स्थानांतरण

06/07/17-शाम 4.30 से 5.30 बजे तक

10/07/2017-शाम 4.30 से 5.30 बजे तक

2

परिवर्तन और चालान बनाना

07/07/2017- शाम 4.30 से 5.30 बजे तक

11/07/2017-शाम 4.30 से 5.30 बजे तक

3

संघटक और अभिलेख देखरेख

08/07/2017- सुबह 11 बजे से 12 बजे तक

12/07/2017- शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक

 

राजस्व सचिव डॉ. हसमुख अढिया के नेतृत्व में विशेषज्ञो का दल प्रस्तुति देगा।

सभी सत्रो का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल और अन्य चैनल में किया जाएगा। इसका लाइव वेबकास्ट  पत्र सूचना कार्यालय की वेबसाइट pib.nic.in पर भी किया जाएगा। ये सभी चैनलो में प्रसारण और सभी मान्यताप्राप्त पत्रकारो के भी उपलब्ध होगा। केंद्र और राज्य उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सभी अधिकारियो,कर पेशेवर,व्यवसायियो और हितधारिको आदि से इसका प्रसारण आनलाइन देखने का अनुरोध किया गया है।  

 

***

 

 

वीके/एजे– 1957


(रिलीज़ आईडी: 1494537) आगंतुक पटल : 40