रक्षा मंत्रालय
रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना के जहाज का कोच्चि भ्रमण
प्रविष्टि तिथि:
05 JUL 2017 4:29PM by PIB Delhi
रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना के जहाज एचएमएएस न्यूकैसल कमांडर एमडी सिरोइस के नेतृत्व में 4 से 7 जुलाई तक कोच्चि के भ्रमण पर है। 4 जुलाई, 2017 को ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त सुश्री हरिन्द्र सिद्धू और कैप्टन शेल्डन विलियम्स के साथ आगंतुक रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना के जहाज के कमांडिंग ऑफिसर ने दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के एवीएसएम फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल ए.आर. कार्वे से दोनों नौसेनाओं के साझा हितों के मुद्दों पर बातचीत के लिए मुलाकात की। दोनों पक्षों में एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच भी खेला गया।
बंदरगाह पर मेहमान जहाज की उपस्थिति के दौरान आगंतुक दल के लिए एचएमएएस न्यूकैसल पर भारतीय नौसेनाकर्मियों का निर्देशित दौरा, कोच्चि में एसएनसी के तहत नौ-परिवहन एवं दिशा, पनडुब्बी विरोधी वॉरफेयर स्कूल, नुकसान नियंत्रण प्रशिक्षण सुविधा ‘अविनाश’ जैसे कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण इकाइयों का दौरा कराने जैसी विभिन्न गतिविधियों की योजना है। एचएमएएस न्यूकैसल के दल कोच्चि किला, मरीन ड्राइव और कोच्चि में विभिन्न संग्रहालयों का दर्शन करेंगे। 7 जुलाई, 2017 को विदाई के दौरान रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना का जहाज कोच्चि समुद्र तट पर एक निकास अभ्यास में शामिल होगा।
दोनों देशों के बीच यह नौसैनिक सहयोग भारत के ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के संदर्भ में दोनों नौसैनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के संवर्द्धन और पारस्परिकता को बढ़ाने का एक प्रयास है।
*****
वीएलके/एके/डीके- 1962
(रिलीज़ आईडी: 1494603)
आगंतुक पटल : 36