अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने हज यात्रियों के लिए हज 2017 की व्यवस्था करने के झूठे वादों वाले भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में एडवाइजरी जारी की 

प्रविष्टि तिथि: 05 JUL 2017 8:12PM by PIB Delhi
 

इस मंत्रालय के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ अवांछित तत्व प्रिंट मीडिया में भ्रामक विज्ञापन देकर हजयात्रियों को प्रलोभन दे रहे हैं। ये अवांछित तत्व हज 2017 के लिए विभिन्न सुविधाओं वाली व्यवस्था सुलभ कराने के झूठे वादे कर रहे हैं और यह झूठा दावा करते हैं कि मंत्रालय की ओर से उन्हें हज कोटा आवंटित हुआ है।

इस संबंध में यह स्पष्टीकरण दिया जाता है कि हज 2017 के लिए 569 पीटीओ के बीच 45000 हज सीटों का आवंटन हुआ है। इस तरह के पीटीओ की सूची मंत्रालय की वेबसाइट www.minorityaffairs.gov.inऔर www.haj.gov.in पर उपलब्ध है। हज यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों और आम जनता को यह सलाह दी जाती है कि हज 2017 के लिए पीटीओ की सेवाओं का उपयोग करने हेतु उक्त वेबसाइट देखें और जरूरी जानकारी प्राप्त करें। इसके साथ ही किसी भी पीटीओ की सेवा प्राप्त करने से पूर्व सावधानी बरतें, ताकि अवांछित तत्वों की धोखाधड़ी से बच सकें। 

*****

 

वीके/जेके/डीए–1972


(रिलीज़ आईडी: 1494643) आगंतुक पटल : 36