कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

भारत ने अपने आप को अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (एच 5 एन 1 और एच 5 एन 8) से मुक्त घोषित किया

प्रविष्टि तिथि: 06 JUL 2017 5:42PM by PIB Delhi

 भारत में अक्टूबर, 2016 से फरवरी, 2017 के दौरान दिल्ली, ग्वालियर (मध्य प्रदेश), राजपुरा (पंजाब), हिसार (हरियाणा), बेल्लारी (कर्नाटक), अल्लप्पुझा और कोट्टायम (केरल), अहमदाबाद (गुजरात), दमन (दमन), खोरड़ा और अंगुल (ओडिशा) के विभिन्न महामारी केंद्रों में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के फैलने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

ऊपर उल्लेखित एवियन इन्फ्लुएंजा (एचपीएआई) के सभी प्रकोपों को ओआईई के लिए अधिसूचित किया गया और तैयारी, नियंत्रण और एवियन इन्फ्लुएंजा की रोकथाम के बारे में कार्य योजना के अनुसार नियंत्रण और रोकथाम के ऑपरेशन चलाए गए थे।

पूरे देश और प्रकोप ग्रस्त क्षेत्रों के चारों ओर निगरानी रखी गई और राज्यों में ऑपरेशन (परिचालन, कीटाणुशोधन और साफ-सफाई सहित) की समाप्ति के बाद राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं देखा गया। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए  भारत ने 6 जून, 2017 से देश को एवियन इंफ्लुएंजा (एच 5 एन 8 और एच 5 एन 1) से खुद को मुक्त घोषित कर दिया है और ओआईई के लिए अधिसूचित कर दिया है।

***

वीके/आईपीएस/सीएस–1981


(रिलीज़ आईडी: 1494749) आगंतुक पटल : 61