गृह मंत्रालय
श्री संजय कुमार ने एनडीआरएफ के महानिदेशक का पदभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
06 JUL 2017 8:17PM by PIB Delhi
|
श्री संजय कुमार, 1985 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी, हिमाचल प्रदेश कैडर ने आज राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक (डीजी) का पदभार संभाल लिया।
एनडीआरएफ के महानिदेशक का पद निवर्तमान अधिकारी श्री आर. के. पचनंदा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद से ही रिक्त पड़ा था।
एनडीआरएफ का डीजी नियुक्त किए जाने से पहले श्री संजय कुमार हिमाचल प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
*****
वीके/आरआरएस/सीएस–1990 |
(रिलीज़ आईडी: 1494781)
आगंतुक पटल : 32