पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

आधुनिक जीवनशैली हमारे वनों, नदियों, वायु और भूमि की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार है : डॉ. हर्षवर्धन 

प्रविष्टि तिथि: 06 JUL 2017 8:40PM by PIB Delhi
 
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘हमारे वनों, नदियों, वायु और भूमि की मौजूदा स्थिति हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसका कारण हमारे द्वारा अपनाई गई आधुनिक जीवनशैली है।’ मंत्री महोदय ने आज यहां वन महोत्सव के अवसर पर पश्चिम विहार स्थित जिला पार्क में वृक्षारोपण अभियान की अगुवाई करते हुए कहा, ‘पौधे भगवान का एक और रूप हैं, वे हमें फ्री ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं।’ उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के ज्वलंत मुद्दे हैं और इनसे निपटने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ इस जंग में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भी गिनती दुनिया के प्रमुख राजनेताओं में की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की शुरुआत की गई और फ्रांस के सहयोग से आईएसए का कार्यालय गुरुग्राम में खोला गया तथा इसके लिए धनराशि उपलब्ध करायी गई है। 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, लेकिन हम इस सांस्कृतिक विरासत को भूल गए हैं।’ 
 

 

*****

 

वीके/आरआरएस/सीएस–1991

(Release ID 65880)


(रिलीज़ आईडी: 1494785) आगंतुक पटल : 47