रेल मंत्रालय
केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन (आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ) द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
07 JUL 2017 8:12PM by PIB Delhi
| |
|
|
रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा रेलवे के क्षेत्रों में वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासों के मद्देनज़र केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन (आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ) ने 06 जुलाई, 2017 को नई दिल्ली में रेलवे के परिसरों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मित्तल और आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ की कार्यकारिणी की सदस्यों ने रेलवे के परिसरों में विविध प्रकार के छायादार, फूल और फलदार पेड़ लगाए।
केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, अखिल भारतीय रेल के महिला कल्याण संगठनों की श्रृंखला की शीर्ष संस्था है, जो विभिन्न आवश्यकताओं के आधार पर सामाजिक/कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से रेल कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण में संलग्न हैं।
संगठन ने 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद अपने कार्यकलाप शुरू किए थे। यूं तो संगठन का प्राथमिक उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों का कल्याण है, इसके बावजूद यह संगठन समाज और राष्ट्र के लिए – चाहे वह पर्यावरण से संबंधित जागरूकता का मामला हो, परिवार कल्याण अभियान हो, सीमा पर गड़बड़ी हो या फिर प्राकृतिक आपदाएं हों, सहायता के लिए उठ खड़ा हुआ है। यह आज देश के अग्रणी स्वयंसेवी संगठनों में से एक है।

आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मित्तल पौधारोपण कर रही हैं
****
वीके/आरके/डीए - 2002
|
(रिलीज़ आईडी: 1494863)
आगंतुक पटल : 36