संस्‍कृति मंत्रालय

ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद यूनेस्कों की विश्वं धरोहर संपत्ति घोषित

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2017 8:04PM by PIB Delhi

 

 
 

   भारत में अब 28 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल के साथ कुल 36 विश्व विरासत शिलालेख

 

भारत के प्रधानमंत्री की ऊर्जावान और दूरदृष्टि भरे नेतृत्व में भारत का ‘ऐतिसाहिक शहर अहमदाबाद’ 8 जुलाई, 2017 को विश्व विरासत समिति के 41वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में स्थान पाने में सफल रहा। अहमदाबाद विश्व विरासत की सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला और एशिया का तीसरा शहर है। पिछले तीन वर्षों में भारत के पांच निर्मित विरासत स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल हुए हैं।

भारत में अब 28 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल के साथ कुल 36 विश्व विरासत शिलालेख हैं। भारत का एएसपीएसी (एशिया और प्रशांत) क्षेत्र में विश्व विरासत संपत्ति की सूची में चीन के बाद दूसरा स्थान है और विश्व में 7वां स्थान है।

 

***

वीके/एमके/सीएस–2017  


(रिलीज़ आईडी: 1495051) आगंतुक पटल : 56