वित्‍त मंत्रालय

एनपीएस सेवा पखवाड़े की अवधि 11 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई, 2017 की गई

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2017 8:27PM by PIB Delhi

 

 

 

 

      राष्‍ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं इसे बढ़ावा देने तथा सदस्‍यों को मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं की गुणवत्‍ता बेहतर करने के उद्देश्‍य से पीएफआरडीए एनपीएस सेवा पखवाड़ा 27 जून, 2017 से लेकर 11 जुलाई, 2017 तक मना रहा है। सरकार के प्रमुख कार्यालयों की ओर से की गई मांग और एनपीएस के सदस्‍यों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए पीएफआरडीए ने एनपीएस सेवा पखवाड़े की अवधि 11 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई, 2017 कर दी है। इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान भी प्रमुख कार्यालयों, वेतन एवं खाता कार्यालयों और केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकारों के अधीनस्‍थ डीडीओ, बैंकों/ एग्रीगेटरों/बैंकिंग कॉरस्‍पोंडेंट को एनपीएस खरीदने एवं एनपीएस सदस्‍यो को सेवाएं देने और एनपीएस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के कार्यों में सक्रियतापूर्वक शामिल किया जाएगा।

     एनएसडीएल ने एक विशिष्‍ट वेब लिंक अर्थात  https://npscra.nsdl.co.in/nps.php         विकसित किया है, जिसमें एनपीएस सदस्‍यों से जुड़ी समस्‍त सूचनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ‘एनपीएस मोबाइल एप’ भी विकसित किया गया है, जो एनपीएस सेवा पखवाड़े के दौरान काफी कारगर एवं उपयोगी साबित हो सकता है।    

***

वीएल/आरआरएस/वाईबी- 2021


(रिलीज़ आईडी: 1495054) आगंतुक पटल : 36