प्रधानमंत्री कार्यालय
फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर की बात
प्रविष्टि तिथि:
11 JUL 2017 3:03PM by PIB Delhi
फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की।
श्री सिपिला ने ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवाकर को सफलतापूर्वक लागू कराने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी।
इस दौरान दोनों नेताओं ने फरवरी 2016 में हुई अपनी आखिरी मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। श्री सिपिला गत वर्ष फरवरी को मुंबई में आयोजित मेक इन इंडिया सप्ताह में भाग लेने भारत आए थे। दोनों नेताओं के बीच आज की बातचीत में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को सशक्त बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
****
अतुल कुमार तिवारी / एमएस / तारा
(रिलीज़ आईडी: 1495115)
आगंतुक पटल : 39