राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने श्री नरेश चन्द्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
11 JUL 2017 6:35PM by PIB Delhi
|
|
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने श्री नरेश चन्द्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उनकी भतीजी श्रीमती वत्सल कुमार को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “श्री नरेश चन्द्रा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।
एक उत्कृष्ट आईएस अधिकारी के रूप में श्री चन्द्रा विभिन्न क्षमताओं के साथ देश की सेवा की। उन्होंने भारत सरकार में कैबिनेट सचिव के रूप में, गुजरात के राज्यपाल के रूप में और अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनकी सेवाओं के सम्मान में उन्हें 2007 में पद्म विभूषण से नवाजा गया। उनकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
कृपया मेरी हार्दिक संवेदनाएं स्वीकार करें और उनके परिवार तक पहुंचाये। भगवान आप सभी को हिम्मत और धैर्य के साथ इस अपूरणीय क्षति को सहने की ताकत दे।
”
***
वीके/केजे/सीएस–2033
|
(रिलीज़ आईडी: 1495180)
आगंतुक पटल : 38