वित्त मंत्रालय
वित्त और कारपोरेट मामले राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल कल सीएसआर के संकलन: भारत में सर्वोत्तम तौर-तरीके का विमोचन करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
11 JUL 2017 7:47PM by PIB Delhi
|
|
वित्त और कारपोरेट मामले राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल कल (12 जुलाई, 2017) हरियाणा में गुरूग्राम जिले के मानेसर में भारतीय कारपोरेट मामले संस्थान(आईआईसीए) परिसर में सीएसआर के संकलन: ‘भारत में सर्वोत्तम तौर-तरीके’ का विमोचन करेंगे। कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी(सीएसआर) का मंच भारतीय सामाजिक जिम्मेदारी नेटवर्क (आईएसआरएन) और भारतीय कारपोरेट मामले संस्थान (आईआईसीए) संयुक्त रूप से सीएसआर के संकलन: ‘भारत में सर्वोत्तम तौर-तरीके’ के विमोचन का आयोजन कर रहे हैं। इसमें सतत विकास के लिए राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सीएसआर परियोजनाओं के अन्तर्गत सीएसआर के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को रेखांकित किया गया है।
आईएसआरएन और आईआईसीए, सीएसआर के क्षेत्र में संयुक्त पहलों के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर करेंगे।
सांसद और आईएसआरएन के उपाध्यक्ष डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्धे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। आईआईसीए के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील अरोड़ा स्वागत सम्बोधन देंगे। आईएसआरएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संतोष गुप्ता प्रस्तावना पेश करेंगे और सीएसआर के संकलन– ‘भारत में सर्वोत्त्म तौर-तरीके’ की सम्पादन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।
***
वीके/एमके/आरएन–2036
|
(रिलीज़ आईडी: 1495190)
आगंतुक पटल : 38