रक्षा मंत्रालय

रक्षा उत्पादन विभाग और मिश्र धातु निगम लिमिटेड के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2017 5:47PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अनुसूची ‘बी’ के मिनी रत्न, मिश्र धातु निगम लिमिटेड (एमआईडीएचएएनआई) ने मंत्रालय के साथ वित्त वर्ष 2017-18 के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। सहमति पत्र पर मंत्रालय की ओर से सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री अशोक कुमार गुप्ता और एमआईडीएचएएनआई के प्रबंध निदेशक डॉ. डी.के. लीखी ने हस्ताक्षर किए।

सहमति पत्र में कंपनी के लिए लक्ष्य और विभिन्न प्रदर्शन मापदंड तय किए गए है। सहमति पत्र के अनुसार संचालन के लिए राजस्व का लक्ष्य 780 करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अच्छा है।

***

वीके/केपी/डीके2051


(रिलीज़ आईडी: 1495356) आगंतुक पटल : 34