कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
श्री राधा मोहन सिंह ने आज राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र से जनता के साथ Facebook पर live संवाद स्थापित किया।
इस कार्यक्रम को लाखों लोगो ने देखा और अपने अपने सवाल मंत्री जी के सामने रखे।
प्रविष्टि तिथि:
12 JUL 2017 6:10PM by PIB Delhi
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने आज राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र से जनता के साथ Facebook पर live संवाद स्थापित किया। यह संवाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और पत्र सूचना कार्यालय के सहयोग से स्थापित किया गया। जिसमे कृषि मंत्रालय के तीनो विभागों ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को लाखों लोगो ने देखा और अपने अपने सवाल मंत्री जी के सामने रखे जिसका माननीय मंत्री जी ने तत्काल उत्तर दिया। कई लोगो ने अपने प्रश्न पहले से ही #AskRadhaMohanSingh पर Post कर दिए थे ।
माननीय कृषि मंत्री जी ने इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से जुडी विभिन्न योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वाइल हेल्थ कार्ड, राष्ट्रीय कृषि बाजार और किसानो से सम्बंधित विभिन्न विषयो पर चर्चा की और उनसे सम्बंधित पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। सवाल इतने ज्यादा थे कि निर्धारित समय में उत्तर देना मुश्किल था फिर भी मंत्री जी ने उन सवालों के उत्तर बाद में दिए।
श्री सिंह ने लोगो से संवाद स्थापित करने के बाद प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगो ने इस संवाद में हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि लोग कृषि और इससे सम्बंधित योजनाओ को लेकर गंभीर है।
SS
(रिलीज़ आईडी: 1495372)
आगंतुक पटल : 40