गृह मंत्रालय
श्री किरेन रिजिजू पूर्वोत्तर के बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
12 JUL 2017 6:36PM by PIB Delhi
गृह राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल कल से पूर्वोत्तर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण करेगा।
दल के सदस्य 13 जुलाई से 15 जुलाई तक अरूणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर का दौरा करेंगे। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफोर्मिंग इंडिया) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सदस्य भी शामिल होंगे।
इन राज्यों में राज्य की एजेंसियों के साथ सभी (रक्षा और सीएपीएफ) बल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर देश के अन्य भागों से अतिरिक्त केन्द्रीय बलों को भी तैनात किया जा सकता है।
***
वीके/केपी/डीके–2058
(रिलीज़ आईडी: 1495383)
आगंतुक पटल : 29