सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

एनएचएआई ने अपने अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत भुगतान की मीडिया रिपोर्ट पर सफाई दी, आंतरिक जांच शुरू  

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2017 6:39PM by PIB Delhi

 

 

 

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का वर्ष 2011-15 के बीच एक विदेशी कंपनी द्वारा अपने अधिकारी को रिश्वत के कथित भुगतान संबंधी एक समाचार रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में दिया गया बयान निम्नलिखित है।

मीडिया में आई खबर के अनुसार अमरीकी कंपनी सीडीएम स्मिथ ने कथित तौर पर माना है कि उसने वर्ष 2011-15 के बीच एनएचएआई के अधिकारियों को रिश्वत दी थी। सीडीएम स्मिथ ने कुछ समय के लिए भारत में सड़क निर्माण क्षेत्र में काम किया है। हालांकि वर्ष 2015 में एनएचएआई की परियोजनाओं की भावी नीलामी में उस पर भाग लेने से तीन महीने के लिए रोक लगा दी गयी थी। कंपनी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर धौलपुर-मुरैना मार्ग परियोजना में सेवा में कमी का आरोप लगाया गया था। अभी सीडीएम स्मिथ का एनएचआई के साथ कोई काम नहीं है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई ने अपने अधिकारियों को कथित रिश्वत की आंतरिक जांच शुरू कराई है।

वीके/एके/एमएम–2047       


(रिलीज़ आईडी: 1495385) आगंतुक पटल : 31