वित्त मंत्रालय
सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में भारत का लम्बा इतिहास है : केन्द्रीय वित्त और कारपोरेट मामले राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल
प्रविष्टि तिथि:
12 JUL 2017 8:28PM by PIB Delhi
|
श्री मेघवाल ‘सीएसआर के संकलन : भारत के सर्वोत्तम तौर तरीके’ के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम भारतीय कारपोरेट मामले संस्थान (आईआईसीए) और भारतीय सामाजिक जिम्मेदारी नेटवर्क (आईएसआरएन) ने संयुक्त रूप से हरियाण में गुरूग्राम जिले के मानेसर में आयोजित किया था।
श्री मेघवाल ने विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल में भारतीय कारपोरेट मामले संस्थान (आईआईसीए) की भूमिका के बारे में बताया। संकलन में सतत विकास के लिए राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सीएसआर परियोजनाओं के अन्तर्गत सीएसआर के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को रेखांकित किया गया है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद और आईएसआरएन के उपाध्यक्ष डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्धे ने सीएसआर के जरिए सहभागी विकास और सीएसआर में नवाचार से उद्यमशीलता की यात्रा के बारे में बताया।
***
वीके/एमके/एस –2063
|
(रिलीज़ आईडी: 1495407)
आगंतुक पटल : 38