प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के विभिन्‍न भागों में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई 

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2017 5:10PM by PIB Delhi
 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्वोत्तर के विभिन्‍न भागों में बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थितियों पर चिंता जताई है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'पूर्वोत्तर के विभिन्‍न भागों में बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थितियों से मैं चिंतित हूं। मैं बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के दु:ख दर्द में साथ हूं।

इस समय पूर्वोत्तर के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है। इस स्थिति को सामान्‍य बनाने के लिए केंद्र हरसंभव मदद का आश्‍वासन देता है।

मैंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खंडू और दिल्‍ली एवं राज्‍यों के अन्‍य अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर बात की है।

मैंने अपने सहयोगी किरेन रिजिजू से कहा है कि वह व्‍यक्तिगत तौर पर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करें और हरसंभव मदद मुहैया कराएं।'
 

 

***

 

AKT/NT/SKC

(रिलीज़ आईडी: 1495469) आगंतुक पटल : 33