उप राष्ट्रपति सचिवालय

श्रीमती सुरवा मुखर्जी ने देश की पहली महिला की गरिमा को बढ़ायाः उप राष्ट्रपति 

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2017 7:51PM by PIB Delhi
 

  उप राष्ट्रपति ने “प्रेसिडेंट्स लेडी” नामक पुस्तक का विमोचन किया

 

उप राष्ट्रपति श्री एम. हामिद अंसारी ने कहा कि श्रीमती सुरवा मुखर्जी ने देश की पहली महिला होने के नाते इस स्थान की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने यह बात सुश्री संगीता घोष द्वारा लिखित पुस्तक “प्रेसिडेंट्स लेडी” के विमोचन के बाद इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की पहली प्रति राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को सौंपी।  

उप राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीमती मुखर्जी एक संगीत कलाकार, एक चित्रकार, एक लेखक, एक मां और देश के सर्वोच्च पद को ग्रहण करने वाले भारत के राष्ट्रपति की जीवन संगिनी थी। उन्होंने कहा कि पुस्तक का यह अंक श्रीमती मुखर्जी के उल्लेखनीय व्यक्तित्व और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अद्भुत और प्रतिभाशाली व्यक्ति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

   

***

वीके/प्रवीन/वाईबी–2081 


(रिलीज़ आईडी: 1495556) आगंतुक पटल : 45