गृह मंत्रालय
श्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में केन्द्रीय दल ने पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की
प्रविष्टि तिथि:
13 JUL 2017 1:13PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ की स्थिति की समीक्षा की और असम में बाढ से प्रभावित लखीमपुर और धेमाजी जिलो का दौरा किया।
श्री रीजिजू ने लखीमपुर में असम के जल संसाधन मंत्री श्री केशब महंता, असम के पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्री श्री नबा कुमार डोले, स्थानीय सांसद श्री प्रदान बरूआ और लखीमपुर जिला प्रशासन के अधिकारी और संबधित विभागों जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग,जन स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी,कृषि,स्वास्थ्य सेवाएं,पशु, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला परिषद से वार्तालाप कर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन और प्रशासन द्वारा राहत प्रयासो की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने सूचित किया कि अरूणाचल प्रदेश के याजुली स्थित निपको बांध से बड़ी मात्रा में छोडे गए जल के कारण लखीमपुर मे बाढ़ का संकट उत्पन्न हुआ है। श्री रीजिजू ने कहा कि निपको प्रभारी को लखीमपुर के उपायुक्त से बातचीत कर बांध से छोड़े गए जल और इसके कारण लखीमपुर में बाढ़ की समस्या के समाधान का निर्देश दिया गया है।
श्री रीजिजू ने राज्य के मंत्रियों और जिले के अधिकारियों के साथ निपको द्वारा छोडे गए अतिरिक्त जल के कारण रंगानदी में हुए तटबंध कटान का निरीक्षण किया और इसके कारण विस्थापित चंगमाही गांव के निवासियों से उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त तटबंध कटान की शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया। श्री रीजिजू ने जानमाल और फसलों को हुए नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़को की तत्काल मरम्मत के लिए भी कहा।लखीमपुर के उपायुक्त ने श्री रिजिजू को आश्वासन दिया कि विस्तृत नुकसान आंकलन रिपोर्ट शीघ्र ही भेजी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले मे बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है।
इसके बाद धेमाजी जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए श्री रीजिजू ने कहा की केन्द्र सरकार पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ की स्थिति से बहुत अधिक चिंतित है। उन्होंने राज्य सरकारो को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान रीजिजू ने कहा कि राज्य सरकारो को पर्याप्त धनराशि जारी की जा चुकी है और राज्य आपदा प्रबंधन निधि के अतंर्गत पांच सौ करोड़ रूपए उपलब्ध है। उन्होंने सूचित किया कि बाढ़ से हुए नुकसान के आकंलन के लिए उच्चस्तरीय मंत्रियो का समूह एक माह के भीतर दौरा करेगा। जिला प्रशासन की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को चौकसी पर रखा गया है। बैठक के दौरान श्री रीजिजू ने कल बाढ़ के पानी में डूबने के कारण मृत आठ वर्षीय कूलेन नरहा के परिजनों को पुर्नवास सहायता राशि वितरित की।
***
वीके/एजे/पीबी–2084
(रिलीज़ आईडी: 1495612)
आगंतुक पटल : 33