वित्‍त मंत्रालय

केन्‍द्र द्वारा अरूणाचल प्रदेश को बाढ़ राहत कार्यों के लिए 51.30 करोड़ रुपये का अग्रिम सहायता अनुदान

प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2017 6:31PM by PIB Delhi

 

 

 

      केन्‍द्र ने राज्‍य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के केन्‍द्रीय हिस्‍से के रूप में अरूणाचल प्रदेश सरकार को सहायता अनुदान की अग्रिम दो किस्‍तें जारी की हैं।

    पूर्वोत्‍तर में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण वित्‍त मंत्रालय के व्‍यय विभाग ने 14वें वित्‍त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्‍य में प्राकृतिक आपदा से राहत के लिए अरूणाचल प्रदेश सरकार को 51 करोड़ रुपये और 30 लाख रुपये का सहायता अनुदान जारी किया है। यह राशि बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए अग्रिम जारी की जा रही है।   

***

वीके/केपी/वाईबी2097


(रिलीज़ आईडी: 1495669) आगंतुक पटल : 34